खरसिया में कांग्रेस की जन चौपाल, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया

खरसिया में कांग्रेस की जन चौपाल, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया

खरसिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संदेश ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को खरसिया शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडल क्रमांक-1 में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 1 से 9 तक के क्षेत्र में पहुंचकर आम लोगों से संवाद किया गया और अभियान के उद्देश्य एवं संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामकिशुन आदित्य, प्रभारी परीक्षित राठौर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा निखिल सिन्हा सहित युवा कांग्रेस के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसजन और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र में मताधिकार की महत्ता, वोट की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से संवाद कर अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन में सहयोग देने वाले सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!