राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली, विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया शहर कांग्रेस की भी दमदार भागीदारी

राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली, विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया शहर कांग्रेस की भी दमदार भागीदारी

खरसिया। लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर रविवार, 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की विशाल ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित हुई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस राष्ट्रीय राजनीतिक कार्यक्रम में देशभर से विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।

महारैली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, एनसीपी की सुप्रिया सुले, CPI(M) के एमए बेबी, CPI के डी. राजा और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित INDIA गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं की भी रही मौजूदगी

दिल्ली में आयोजित इस महारैली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी भी चर्चा में रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत खरसिया विधायक उमेश पटेल सहित प्रदेश के अन्य नेताओं की मौजूदगी रही।

SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन महारैली में विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। नेताओं ने मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। इस आयोजन के माध्यम से INDIA गठबंधन ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर सामने रखा।

विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया शहर कांग्रेस की भागीदारी

इस राष्ट्रीय आयोजन में रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र की भी भागीदारी देखने को मिली। विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया शहर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल हुए।

इस दौरान खरसिया शहर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमलेश महंत, NSUI जिला महासचिव साहिल बंजारे, आदित्य वर्मा, निखिल दास महंत, पंकज लहरे और गुलशन राठौड़ ने महारैली में सहभागिता निभाई।

सभी ने लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार के सम्मान और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर आयोजित इस आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में खरसिया शहर कांग्रेस की भागीदारी ने स्थानीय संगठन की मौजूदगी को भी सामने रखा।

विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेताओं के साथ इस राजनीतिक आयोजन में खरसिया का प्रतिनिधित्व किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!