बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई! सूटकेस में छिपाकर ले जा रहा था 15 किलो गांजा, GRP और RPF की टीम ने यात्री को दबोचा, 7.50 लाख का माल जब्त
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल की Task Team ने बड़ी कार्रवाई की है। प्लेटफॉर्म नंबर 07 और 08 के पास संदिग्ध रूप से रखे एक सूटकेस की जांच के दौरान टीम को उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला। तलाशी में कुल 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संजय मेहरा उर्फ साहिल (38 वर्ष), निवासी गढ़ा, जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) को पकड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी नर्मदा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18234) से गांजा लेकर जबलपुर जाने की फिराक में था।
यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के दिशा-निर्देशन में RPF Task Team-01 बिलासपुर द्वारा की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक आर.के. चंद्रा, प्रधान आरक्षक आर.पी. द्विवेदी, सत्यम सरकार और वी.सी. बंजारे शामिल रहे।
मामले में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को GRP बिलासपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर NDPS Act की धारा 20(b) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल मामले को विवेचना में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और निगरानी बेहद अहम है।
इस कार्रवाई से अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश गया है कि रेलवे परिसर में ऐसी गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर बनी हुई है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply