खरसिया में गांजा बेचने का खेल छोटे देवगांव में पुलिस की दबिश, 2.50 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। खरसिया जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चल रहे Operation Aghaat के तहत खरसिया पुलिस ने छोटे देवगांव में बड़ी कार्रवाई की है। गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 43 वर्षीय मोहन लाल गुप्ता को पुलिस ने पकड़ लिया तलाशी में उसके कब्जे से 5.025 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत कार्रवाई की है।
मामले की शुरुआत 27 अक्टूबर 2026 को मिली एक मुखबिर सूचना से हुई। पुलिस को खबर मिली कि ग्राम छोटे देवगांव निवासी मोहन लाल गुप्ता अवैध गांजा रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस हरकत में आई। टीम पहले आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने तलाश तेज की और गांव में सड़क किनारे उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहन लाल गुप्ता, पिता स्वर्गीय संतुराम गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ के रूप में हुई तलाशी के दौरान उसके पास रखी हरे रंग की प्लास्टिक बोरी ने पुलिस का ध्यान खींचा बोरी खोलने पर अंदर सफेद पॉलिथीन में गांजे के पांच पैकेट मिले इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराने पर हर पैकेट में 1.005 किलो गांजा पाया गया। इस तरह कुल 5.025 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने नियमानुसार तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की, रिमांड आवेदन के मुताबिक, कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से भी की गई, बरामद गांजे को जब्त कर सीलबंद किया गया और आरोपी के खिलाफ थाना खरसिया में धारा 20(बी) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे 27 अक्टूबर की रात 9:30 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अपनाई। रिमांड आवेदन में 10 नवंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड दिए जाने का अनुरोध किया गया है। जब्त गांजे का न्यायालय से भौतिक सत्यापन और रासायनिक परीक्षण कराया जाना बाकी बताया गया है।
कार्रवाई SDOP Kharsia Satish Bhargav के सुपरविजन और थाना प्रभारी निरीक्षक Sitaram Dhruv के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रशिक्षु उप निरीक्षक Mukesh Kumar, ASI Umashankar Dhritant, प्रधान आरक्षक Mahendra Khare, Ramnath Banerjee, आरक्षक Bishop Singh और Hemlal Sidar शामिल रहे।

जब्त मादक पदार्थ की सुरक्षा के लिए प्रधान आरक्षक Santosh Singsariya को जिम्मेदारी सौंपे जाने का उल्लेख भी रिमांड आवेदन में है। वहीं, गवाहों के रूप में Anil Chauhan और Atul Chauhan मौजूद थे तथा तौल के लिए Satish Kumar Sahu को इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ बुलाया गया था।
एसएसपी Shashi Mohan Singh के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस तक पहुंचाएं और नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करें।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply