खरसिया में दिव्यांगों को बड़ी राहत: 229 लोगों का हुआ प्रमाणीकरण, डॉक्टरों के सम्मान के साथ शिविर का समापन

रायगढ़ जिले के खरसिया में दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। जनपद पंचायत खरसिया में छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन रायगढ़, समाज कल्याण विभाग और जनपद पंचायत के विशेष सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर का 27 अक्टूबर को समापन हुआ।

इस दौरान डॉक्टरों और दिव्यांगजनों के सम्मान में विशेष समारोह भी आयोजित किया गया,शिविर का आयोजन तीन चरणों में किया गया था, पहले चरण में 16 अक्टूबर को 62 दिव्यांगजनों का पंजीयन, जांच एवं प्रमाणीकरण किया गया, जबकि दूसरे चरण में 22 अक्टूबर को 66 दिव्यांगजनों की जांच और पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हुई,वहीं, तीसरे और अंतिम चरण में 27 अक्टूबर को 101 दिव्यांगजनों का पंजीयन एवं जांच की गई इस तरह पूरे शिविर में कुल 229 दिव्यांगजनों का पंजीयन हुआ।

इस शिविर में जिला अस्पताल रायगढ़ से डॉ. आर. एन. मांडवी, डॉ. डोलेश्वर पटेल, डॉ. दिलेश्वर पटेल, डॉ. श्रीमती आर. मेश्राम, डॉ. बलदुराम वारे और डॉ. चक्रधर पटेल सहित अर्जुन बेहरा उपस्थित रहे।

समाज कल्याण विभाग की ओर से सुशील सिंह एवं उनकी टीम ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
समापन अवसर पर जनपद पंचायत खरसिया के उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल की ओर से शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों और उपस्थित दिव्यांगजनों के सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ उनके लिए सेवाएं देने वाले चिकित्सकों और विभागीय टीम के योगदान को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर डॉ. हितेश गवेल ने कहा कि पहले इस तरह के शिविर मुख्य रूप से जिला अस्पतालों में आयोजित होते थे, लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के प्रयासों से अब इन्हें विकासखंड स्तर पर भी आयोजित किया जा रहा है। इससे दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को प्रमाणीकरण के लिए जिला अस्पताल तक जाने की परेशानी से राहत मिल रही है उन्होंने आगे बताया कि ऐसे दिव्यांगजन, जो शारीरिक असमर्थता के कारण अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते, उनके लिए भी आने वाले दिनों में जांच, पंजीयन और प्रमाणीकरण की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के सहयोग से जनपद पंचायत खरसिया में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है, ताकि जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।
कार्यक्रम के दौरान खरसिया क्षेत्र के थाना प्रभारियों थाना खरसिया सीताराम ध्रुव, चौकी खरसिया त्रिनाथ त्रिपाठी की भी उपस्थिति रही

इस अवसर पर नशामुक्ति का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इससे कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता का पहलू भी जुड़ा समाज कल्याण विभाग के कार्यक्रम संयोजक सुशील सिंह ने सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का विशेष सम्मान कार्यक्रम अपने आप में एक अलग पहल है, जिसका आयोजन खरसिया में किया गया। उन्होंने इसके लिए जनपद पंचायत खरसिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, समस्त जनपद सदस्य, खरसिया क्षेत्र के थाना प्रभारीगण, चिकित्सक, दिव्यांगजन और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

तीन चरणों में आयोजित इस शिविर के माध्यम से 229 दिव्यांगजनों तक जांच एवं प्रमाणीकरण की सुविधा पहुंची। वहीं, घर से बाहर निकलने में असमर्थ दिव्यांगजनों के लिए भविष्य में घर पर ही सेवाएं उपलब्ध कराने की घोषणा और उपकरण वितरण की प्रस्तावित योजना ने इस पहल को और महत्वपूर्ण बना दिया है।








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply