खरसिया में Cyclone Alert! 29 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, नगर पालिका ने जारी की Safety Advisory

खरसिया में Cyclone Alert! 29 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, नगर पालिका ने जारी की Safety Advisory

खरसिया। चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद खरसिया ने क्षेत्र के नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी सूचना जारी करते हुए 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक संभावित भारी वर्षा और चक्रवाती परिस्थितियों को ध्यान में रखकर सावधानी बरतने की अपील की है।

नगर पालिका की सूचना के अनुसार, नागरिक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। बिजली के तारों के नीचे खड़े न हों तथा जर्जर भवनों और पेड़ों से दूरी बनाए रखें। दिव्यांगजनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की भी अपील की गई है।

इसके अलावा, घरों और दुकानों पर लगे होर्डिंग हटवाने तथा छतों के किनारे रखे गमलों और अन्य सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है, ताकि तेज हवा के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो। पशुओं को भी सुरक्षित तरीके से बांधकर रखने को कहा गया है।

नगर पालिका परिषद खरसिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे संभावित खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और स्वयं, अपने परिवार तथा आसपास के लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!