खरसिया में बकायादारों के खिलाफ सघन विद्युत विच्छेदन अभियान, 123 कनेक्शन काटे; 9.51 लाख की वसूली, अवैध विद्युत उपयोग के 7 प्रकरण दर्ज
खरसिया, 8 अक्टूबर 2026। बकायादार विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने गुरुवार को खरसिया उपसंभाग में सघन विद्युत विच्छेदन एवं राजस्व वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान खरसिया शहर और ग्रामीण वितरण केंद्र क्षेत्र में विभागीय टीमों ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में बकायादार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए और मौके पर बकाया राशि की वसूली भी की।
अभियान के लिए कुल 10 टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच करते हुए कुल 123 विद्युत कनेक्शन काटे। इन उपभोक्ताओं पर लगभग 32.43 लाख रुपये की बकाया राशि लंबित थी।

कार्रवाई के दौरान विभागीय टीमों ने उपभोक्ताओं से संपर्क कर लंबित विद्युत बिल जमा करने के लिए समझाइश भी दी। इसके परिणामस्वरूप 53 उपभोक्ताओं से कुल 9.51 लाख रुपये की बकाया राशि मौके पर ही वसूल की गई।अभियान के दौरान ऐसे उपभोक्ताओं की भी जांच की गई, जिनके कनेक्शन पूर्व में बकाया राशि के कारण विच्छेदित किए जा चुके थे।
जांच में 7 ऐसे उपभोक्ता पाए गए, जो कनेक्शन काटे जाने के बावजूद कथित रूप से अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग कर रहे थे। इन मामलों में विद्युत अधिनियम के तहत नियमानुसार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में संबंधित राशि लगभग 3.02 लाख रुपये बताई गई है।
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि लंबित विद्युत बिलों का समय पर भुगतान करना उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी है। विभाग की ओर से राजस्व वसूली के साथ-साथ विद्युत चोरी और अवैध विद्युत उपयोग के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।खरसिया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के दौरान विभाग की कार्रवाई से बकायादार उपभोक्ताओं में हलचल रही।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित विद्युत बिलों का समय पर भुगतान करें, ताकि विद्युत कनेक्शन विच्छेदन अथवा नियमानुसार कार्रवाई की स्थिति से बचा जा सके
विभाग ने वर्तमान में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की है। उपभोक्ता योजना के माध्यम से अपने लंबित विद्युत बिलों का भुगतान आसान किस्तों में अथवा एकमुश्त कर सकते हैं।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply