हरिभूमि के जिला संवाद 2026 में वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा सम्मानित, खरसिया के लिए गौरव का क्षण

हरिभूमि के जिला संवाद 2026 में वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा सम्मानित, खरसिया के लिए गौरव का क्षण

रायगढ़। हरिभूमि परिवार द्वारा रायगढ़ में आयोजित जिला संवाद 2026 कार्यक्रम में खरसिया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पत्रकार गोपाल शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों और उपलब्धियों का गौरवपूर्ण उल्लेख किया गया।

गोपाल शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उनके सम्मानित होने की खबर से खरसिया क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि को उनके कार्यों के प्रति सम्मान और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।

हरिभूमि परिवार के इस आयोजन में मिला सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि होने के साथ-साथ खरसिया के लिए भी गौरव का विषय है। उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!