रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा पर पुलिस सख्त, SDOP सतीश भार्गव ने किया औचक निरीक्षण
रायगढ़। बोतल्दा स्थित रॉक गार्डन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सार्वजनिक पर्यटन स्थलों पर किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को रोकने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SDOP खरसिया सतीश कुमार भार्गव ने बुधवार को पुलिस बल के साथ रॉक गार्डन का औचक निरीक्षण किया।

SSP शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में किए गए इस निरीक्षण में थाना खरसिया, चौकी खरसिया और पुलिस लाइन का बल मौजूद रहा। SDOP भार्गव ने पूरे परिसर का जायजा लिया और वहां तैनात वनकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सबसे अहम निर्देश आगंतुकों की अनिवार्य एंट्री को लेकर दिया गया। अब गार्डन में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम और विवरण प्रवेश रजिस्टर में दर्ज करना होगा। शराब अथवा अन्य नशीली और प्रतिबंधित सामग्री लेकर परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही गार्डन के भीतर नियमित पेट्रोलिंग करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

SDOP ने स्पष्ट किया कि गार्डन की सुरक्षा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सभी संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। पुलिस और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी को पत्राचार किया जाएगा।इसके अलावा गार्डन के प्रवेश द्वार के बाहर संचालित दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को शराब और किसी भी प्रकार की नशीली सामग्री की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस बल ने गार्डन में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य रॉक गार्डन को पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाए रखना है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply