ऑपरेशन आघात: जूटमिल पुलिस की शराब तस्करी पर कार्रवाई, 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात: जूटमिल पुलिस की शराब तस्करी पर कार्रवाई, 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोदाटिकरा से संस्कार स्कूल जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर अवैध बिक्री के उद्देश्य से शराब ले जा रहे व्यक्ति को पकड़ा। उसके कब्जे से कुल 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,400 रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थैले में महुआ शराब लेकर बोदाटिकरा से संस्कार स्कूल की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जूटमिल पुलिस टीम ने बताए गए हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान नरेश मिरी, पिता तेजु राम मिरी, उम्र 37 वर्ष, निवासी बोदाटिकरा के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकन में भरी हाथ भट्ठी महुआ शराब और 180 एमएल क्षमता वाली पारदर्शी प्लास्टिक पन्नियों में रखे 12 पाउच बरामद किए गए। पुलिस ने कुल 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अर्जुन एक्का, आरक्षक नरेश रजक एवं संजय एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!