राष्ट्रीय एकता दिवस के LIVE प्रसारण में सीमित रही भीड़, कोटवार परिवारों की महिलाओं ने Media से साझा की अपनी परेशानी

खरसिया। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का LIVE प्रसारण देखने के लिए खरसिया के चौपाटी और रेस्ट हाउस में प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई थी। शाम 5:30 बजे से शुरू हुए प्रसारण को दिखाने के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, दोनों स्थानों पर अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नजर नहीं आई।

कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, कुछ स्थानीय लोग और कार्यकर्ता ही मौजूद रहे,रेस्ट हाउस में TI Trinath Tripathi और चौकी टीम की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पुलिस कॉलोनी में रहने वाले पुलिस परिवारों की महिलाओं के साथ कोटवार परिवारों की महिलाओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था

इस बीच कार्यक्रम में पहुंचीं कुछ कोटवार परिवारों की महिलाओं ने Media से बातचीत में अपनी परेशानी और नाराजगी साझा की, महिलाओं का कहना था कि शाम के समय घरों में छोटे बच्चों को अकेला छोड़कर और खाना बनाने का समय होने के बावजूद उन्हें काफी दूर से कार्यक्रम में पहुंचना पड़ा। उनका आरोप था कि ऊपर से नोटिस काटे जाने की बात कहकर उन्हें आने के लिए कहा गया, जिसके चलते उन्हें अपनी घरेलू जिम्मेदारियां छोड़कर कार्यक्रम में शामिल होना पड़ा महिलाओं ने यह भी बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद न तो चाय-नाश्ते की व्यवस्था थी और न ही किसी ने पानी के लिए पूछा,उनका कहना था कि जब उन्हें घर-परिवार की जिम्मेदारियां छोड़कर दूर से बुलाया गया था, तो कम से कम पीने के पानी और चाय-नाश्ते जैसी सामान्य व्यवस्था की अपेक्षा तो थी। इसी बात को लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।


वहीं, कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में नगर मण्डल अध्य्क्ष विजय शर्मा, महका मण्डल अध्य्क्ष,जनपद उपाध्यक्ष हितेश गबेल, भाजपा नेता महेश साहू सहित कुछ BDC सदस्य भी उपस्थित रहे। पुलिस परिवार की महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं, कोटवार परिवारों की महिलाओं ने अपनी ओर से जो परेशानी बताई, वह मुख्य रूप से आने-जाने, घर में छोटे बच्चों को छोड़ने और कार्यक्रम स्थल पर चाय-पानी की व्यवस्था से जुड़ी थी।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का LIVE प्रसारण स्थानीय स्तर पर भी दिखाया गया। ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी अच्छी पहल है, लेकिन लोगों को आमंत्रित करते समय उनकी सुविधा और परिस्थितियों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

सवाल किसी आयोजन के उद्देश्य पर नहीं, बल्कि उसकी व्यवस्थाओं पर है। जब लोगों को शाम के समय घर से दूर किसी कार्यक्रम में बुलाया जाता है, तो उनके बैठने, पीने के पानी और जरूरत के अनुसार चाय-नाश्ते जैसी सामान्य सुविधाओं की व्यवस्था भी होनी चाहिए। आखिर किसी भी आयोजन की सफलता केवल उपस्थिति दर्ज कराने से नहीं, बल्कि उसमें शामिल लोगों के अच्छे अनुभव से भी तय होती है।













NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply