आंधी-बारिश के बीच रातभर मैदान में डटे बिजलीकर्मी, सिंघनपुर फीडर बहाल करने तेज बारिश में भी जारी रहा काम
मौसम की मार के बीच बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है तेज बारिश और हवाओं के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है, लेकिन इन मुश्किल हालातों में भी बिजली विभाग की मैदानी टीम लगातार व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई है।

दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए विद्युत विभाग ने पहले ही 29 और 30 अक्टूबर को तेज बारिश एवं हवाओं की आशंका को लेकर विशेष सूचना जारी की थी। विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य और संयम बनाए रखने के साथ बिजली के खंभों, तारों और खुले विद्युत उपकरणों से दूर रहने की अपील भी की थी।

इधर, खराब मौसम के बीच बिजली लाइनों और उपकरणों को हुए नुकसान के कारण कर्मचारियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। गडकुर्री ट्रांसफार्मर के डीपी में जंपर कटकर चैनल पर आ गया, वहीं दो पोस्ट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। सिंघनपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी तेज बारिश के बीच रात में भी ड्यूटी पर जुटे रहे।यह काम केवल बिजली बहाल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कर्मचारियों की सुरक्षा भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। बारिश, तेज हवा और बिजली के उपकरणों के बीच मरम्मत कार्य करना आसान नहीं होता। ऐसे में सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करते हुए टीम लगातार फील्ड में काम कर रही है।

उपभोक्ताओं के लिए बिजली बंद होना निश्चित रूप से परेशानी का कारण है, लेकिन इस व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने में जुटे कर्मचारियों की मेहनत को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। जिन परिस्थितियों में लोग घरों में सुरक्षित रहना पसंद करते हैं, उन्हीं परिस्थितियों में ये कर्मचारी बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मैदान में मौजूद रहते हैं।मौसम की चुनौती अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अगले तीन दिनों तक भी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के बीच विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना विभाग के सामने चुनौती बना रहेगा।

ऐसे कठिन समय में बिजली विभाग के मैदानी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना भी जरूरी है उपभोक्ताओं से अपील है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर धैर्य रखें, विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और बिजली लाइनों एवं क्षतिग्रस्त उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। बिजली बहाली के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply