कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष Raj Jaiswal के घर EOW की दबिश, DMF घोटाले से जुड़े तारों की जांच की चर्चा

कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष Raj Jaiswal के घर EOW की दबिश, DMF घोटाले से जुड़े तारों की जांच की चर्चा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष Raj Jaiswal के निवास पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जांच टीम ने कटघोरा के वार्ड क्रमांक 8 स्थित मोहलाइन भांठा में उनके निवास पर दबिश दी है। टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच किए जाने की भी खबर है

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोरबा जिले में चर्चित DMF (District Mineral Foundation) घोटाले की जांच के संभावित एंगल से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है गौरतलब है कि कोरबा में DMF घोटाले को लेकर पहले भी जांच एजेंसियां कार्रवाई कर चुकी हैं। तत्कालीन कलेक्टर Ranu Sahu के कार्यकाल के दौरान हुए कथित वित्तीय घोटाले की जांच में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। उस समय Raj Jaiswal कटघोरा विधायक के प्रतिनिधि बताए जाते थे। इसी पृष्ठभूमि के चलते EOW की मौजूदा कार्रवाई को लेकर DMF मामले से संभावित कनेक्शन की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सूत्रों के हवाले से एक अन्य ठिकाने पर भी जांच कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हालांकि, वहां किसके यहां कार्रवाई हुई है और जांच के दौरान क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है फिलहाल EOW की कार्रवाई का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है जांच एजेंसी की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कार्रवाई किस मामले में और किन तथ्यों के आधार पर की गई है।

नोट: यह खबर उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट एवम विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर तैयार की गई है। EOW का आधिकारिक पक्ष और कार्रवाई की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!