छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में पहुंचेगी ‘बीमा की बात’ कैंटर वैन, SBI Life बताएगी परिवार की Financial Security का महत्व
रायपुर। परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने और जीवन बीमा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से SBI Life Insurance ने छत्तीसगढ़ में ‘बीमा की बात’ अभियान की शुरुआत की है। रायपुर से रवाना की गई विशेष जागरूकता कैंटर वैन राज्य के सभी 33 जिलों में पहुंचेगी और लोगों को जीवन बीमा, वित्तीय सुरक्षा तथा भविष्य की बेहतर योजना बनाने से जुड़ी जानकारी देगी।
यह पहल भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) के ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ विजन के अनुरूप शुरू की गई है।IRDAI की राज्य बीमा योजना के तहत छत्तीसगढ़ में जीवन बीमा के लिए Lead Insurer की जिम्मेदारी निभा रही SBI Life Insurance इस अभियान के जरिए ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों सहित अलग-अलग समुदायों तक पहुंच बनाने की दिशा में काम करेगी। इसका उद्देश्य लोगों को जीवन बीमा की उपयोगिता समझाना और उन्हें अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने के लिए जागरूक करना है।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री ऋषभ कुमार परासर, SBI Life Insurance के पश्चिम क्षेत्र के जोनल डायरेक्टर श्री राजीव श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग के एडिशनल डायरेक्टर श्री अंकित मोदी और SBI Life Insurance के भोपाल के रीजनल डायरेक्टर श्री अमित कुमार साहा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
जीवन बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत को देश में बीमा के मौजूदा आंकड़े भी रेखांकित करते हैं। IRDAI की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, भारत में बीमा की पहुंच 3.7 प्रतिशत है, जबकि वैश्विक औसत 7.3 प्रतिशत है। वहीं, जीवन बीमा की पहुंच 2.8 प्रतिशत से घटकर 2.7 प्रतिशत रह गई है। ये आंकड़े बताते हैं कि लोगों तक बीमा संबंधी जानकारी पहुंचाने और वित्तीय सुरक्षा के महत्व को समझाने के लिए अभी और प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ‘बीमा की बात’ कैंटर वैन को विशेष रूप से जन-जागरूकता अभियान के लिए तैयार किया गया है। वैन में LED स्क्रीन के माध्यम से Audio-Visual सामग्री दिखाई जाएगी। खास बात यह है कि लोगों को जानकारी देने के लिए स्थानीय छत्तीसगढ़ी भाषा का भी इस्तेमाल किया जाएगा। Interactive Modules के जरिए जीवन बीमा से जुड़ी जटिल बातों को सरल और सहज तरीके से समझाने का प्रयास होगा, ताकि आम लोग अपनी जरूरतों के अनुसार जानकारी हासिल कर सकें।
इस अवसर पर SBI Life Insurance के पश्चिम क्षेत्र के जोनल डायरेक्टर श्री राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि देश में वित्तीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए लोगों को यह समझना जरूरी है कि जीवन बीमा उनके भविष्य और परिवार की सुरक्षा में क्या भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कई समुदायों में आज भी जीवन बीमा को लेकर जागरूकता की कमी है।

छत्तीसगढ़ में Lead Insurer के रूप में कंपनी ऐसी पहलों के माध्यम से इस कमी को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘बीमा की बात’ अभियान IRDAI के ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के राष्ट्रीय विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कंपनी की सोच ‘अपने लिए, अपनों के लिए’ का उल्लेख करते हुए कहा कि वित्तीय सुरक्षा केवल एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि परिवारों को सुरक्षित रखने और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करने वाला उद्देश्य है।

छत्तीसगढ़ शासन के वित्त सचिव, आईएएस डॉ. रोहित यादव ने भी इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ विजन का उद्देश्य हर भारतीय परिवार तक आसान, किफायती और जरूरत के अनुरूप बीमा सुरक्षा पहुंचाना है, चाहे वह किसी भी आर्थिक वर्ग, जिले या सामाजिक समूह से संबंधित हो। उन्होंने ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लोगों को सरल एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया। उनके अनुसार, जब लोग जीवन बीमा की भूमिका और दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा के महत्व को समझते हैं, तो वे अपने और अपने परिवार के भविष्य के लिए बेहतर निर्णय ले सकते हैं।

‘बीमा की बात’ अभियान के जरिए SBI Life Insurance छत्तीसगढ़ में वित्तीय जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय भाषा, डिजिटल माध्यमों और सीधे संवाद के जरिए चलने वाली यह पहल लोगों को जीवन बीमा के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने और अपने परिवार के भविष्य की बेहतर योजना बनाने के लिए प्रेरित करेगी।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply