ढिमरापुर चौक पर पुलिस का बड़ा एक्शन! ब्रेजा कार में छिपाकर रखी थी अफीम, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ढिमरापुर चौक पर पुलिस का बड़ा एक्शन! ब्रेजा कार में छिपाकर रखी थी अफीम, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का Operation Aaghat लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने ढिमरापुर चौक के पास कार्रवाई करते हुए कथित रूप से अफीम बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 47 ग्राम अफीम और एक सिल्वर रंग की ब्रेजा कार जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 8.10 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढिमरापुर चौक के पास एक युवक ब्रेजा कार क्रमांक CG 13 AQ 4225 में अफीम रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध कार के पास मौजूद युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसकी पहचान अमरजीत सिंह (20 वर्ष), पिता रघुवीर सिंह, निवासी रामभांठा, जगतपुर, सेंट माइकल स्कूल के सामने, रायगढ़ के रूप में हुई।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप तलाशी की कार्रवाई की। इस दौरान कार की ड्राइवर सीट के नीचे काले रंग की प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखी गई 47 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम की कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थ रखने के संबंध में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ के दौरान उसने अफीम एक ट्रक चालक से खरीदने की बात बताई।इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में अफीम और ब्रेजा कार को विधिवत जब्त किया। कार की कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह कार्रवाई में कुल 8.10 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 18(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक गणेश राठिया, ओसनिक विश्वाल, नवधा प्रसाद भैना और महिला आरक्षक हेमलता एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

रायगढ़ पुलिस का संदेश साफ है—नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!