नशामुक्ति की मुहिम को मिला सम्मान, टीआई नासिर खान के प्रयासों की छाल मंच ने की सराहना
छाल। क्षेत्र में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सक्रिय पहल करने वाले थाना प्रभारी (TI) नासिर खान को छाल मंच द्वारा सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के माध्यम से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के साथ-साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की भूमिका की भी सराहना की गई।कार्यक्रम में धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, सांसद प्रतिनिधि सहित छाल के सरपंच, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
जनप्रतिनिधियों और स्थानीय मंच द्वारा पुलिस के प्रयासों को सम्मान देना समाज और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय का संदेश देता है। अचानक मिले इस सम्मान पर NKB National News को प्रतिक्रिया देते हुए टीआई नासिर खान ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए किसी परीक्षा के परिणाम में सफल होने जैसी खुशी देने वाला है। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। वे आगे भी अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते रहेंगे।
इस मुहिम को आगे बढ़ाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के सहयोग तथा एसडीओपी सतीश भार्गव के निर्देशन और समन्वय की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध जागरूकता, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास पुलिस की प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं।
नशे के खिलाफ अभियान केवल पुलिस की कार्रवाई नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। छाल मंच द्वारा दिया गया यह सम्मान उन प्रयासों को प्रोत्साहित करने की पहल है, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और क्षेत्र में सुरक्षित एवं जागरूक वातावरण बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply