आस्था के महाकुंभ में सेवा की मिसाल, माँ चंद्रहासिनी मंदिर में अदाणी फाउंडेशन के शिविर से 687 श्रद्धालुओं को मिला मुफ्त इलाज
रायगढ़/चंद्रपुर, 24 अक्टूबर 2026।नवरात्रि में आस्था के सैलाब के बीच सेवा और संवेदना की एक सराहनीय तस्वीर सामने आई। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर, चंद्रपुर में अदाणी फाउंडेशन की ओर से आयोजित नौ दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कुल 687 श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
11 से 19 अक्टूबर तक चले इस शिविर में श्रद्धालुओं को चिकित्सा परामर्श, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।महानदी, मांड और लात नदी के पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्थित मंदिर में शारदीय नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इसी दौरान अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक सरोकार इकाई अदाणी फाउंडेशन ने मंदिर परिसर में चिकित्सा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को मौके पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। शिविर से लाभान्वित होने वालों में 504 पुरुष और 183 महिलाएं शामिल रहीं।

शिविर का शुभारंभ डभरा के तहसीलदार आशीष पटेल, नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन, मंडल अध्यक्ष तिलेस माली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहन विश्वकर्मा, जिला समन्वयक दिनेश नायक, एल्डरमैन गौरी शंकर गुप्ता एवं गिरजा यादव सहित मंदिर न्यास के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मिला उपचारडॉ. उरांव के मार्गदर्शन में मेडिकल टीम ने शिविर के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, लंबी दूरी तय कर पहुंचे 187 मरीजों को तत्काल राहत दी गई। सर्दी, खांसी और मौसमी बुखार से पीड़ित 136 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि यात्रा और उपवास के कारण थकान महसूस कर रहे 130 श्रद्धालुओं को मेडिकल सपोर्ट मिला।

इसके अलावा 106 मरीजों की बीपी, शुगर जांच और घावों की ड्रेसिंग की गई। त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित 62 और गैस्ट्रो संबंधी परेशानी वाले 44 मरीजों को भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

ओडिशा समेत कई क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं को मिला लाभनवरात्रि मेले में चंद्रपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ऐसे में मंदिर परिसर में उपलब्ध कराई गई ऑन-स्पॉट चिकित्सा सुविधा से दर्शनार्थियों को काफी सहूलियत मिली।
आयोजकों के अनुसार, शिविर का आयोजन श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं चन्द्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास के समन्वय से किया गया। इसमें स्व. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति मेमोरियल सर्विस फाउंडेशन, चंद्रपुर का संचालन सहयोग भी रहा।नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन ने कहा कि नवरात्रि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण स्वास्थ्य सुरक्षा महत्वपूर्ण हो जाती है।

ऐसे में इस तरह का चिकित्सा शिविर जनसेवा की दिशा में उपयोगी पहल है।वहीं, मंदिर न्यास के ट्रस्टी सुजीत पाण्डेय ने कहा कि मंदिर पहुंचने वाले गरीब और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को मौके पर ही निःशुल्क उपचार और दवाइयां मिलने से उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने में मदद मिली।नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आयोजित शिविर ने धार्मिक आयोजन के बीच स्वास्थ्य सेवा की अहमियत को सामने रखा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई यह पहल आस्था के साथ जनसेवा को जोड़ने का एक प्रयास रही।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply