अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त 2026अदाणी पावर लिमिटेड (APL), छोटे भंडार में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिवारजन और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) एवं प्रोजेक्ट हेड द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। अपने संबोधन में CBO ने राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका, सुरक्षित कार्य संस्कृति, विश्वसनीय विद्युत उत्पादन और स्थानीय समुदाय के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।प्रोजेक्ट हेड ने 2×800 मेगावाट परियोजना की प्रगति की जानकारी साझा करते हुए क्षेत्र में संचालित विभिन्न सीएसआर एवं सामुदायिक विकास कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अदाणी पावर स्थानीय समुदायों के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सुरक्षा विभाग के 26 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं प्लांट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 19 कर्मचारियों को स्पॉट रिकग्निशन अवॉर्ड प्रदान किए गए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समासमारोह में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC) एवं सिलाई केंद्र के प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।प्राथमिक शाला आमलीभौना एवं कोटमारा के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

वहीं अदाणी पावर ग्रीन हार्मनी लेडीज क्लब की सदस्यों ने देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर भारत की सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक दिखाई।प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ और संगीत की प्रस्तुतियां देकर समारोह को खास बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

समापन अवसर पर CBO एवं प्रोजेक्ट हेड ने सभी प्रतिभागी बच्चों, प्रशिक्षुओं और लेडीज क्लब की सदस्यों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!