मिलूपारा में खेलों का महासंग्राम, 7 स्कूल क्लस्टरों के 400 से अधिक बच्चों ने दिखाया दमखम
रायगढ़/तमनार। ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन की पहल पर ग्राम मिलूपारा स्थित आदर्श ग्राम्य भारती विद्यालय में केंद्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी और खो-खो की स्पर्धाओं में सात स्कूल क्लस्टरों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में तमनार, धरमजयगढ़, मिलूपारा, पुसौर, धौराभांठा, लिब्रा और राजपुर के स्कूल क्लस्टरों से पहुंचे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मैदान पर विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भंसीधर चौधरी, नंदिनी मनोज राय सहित पेलमा, गारे पेल्मा-तीन और लॉजिस्टिक्स विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान मिलूपारा के सरपंच उद्धव भगत, उपसरपंच सीताराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा, यादलाल नायक, बबलू पटेल, अशोक पटेल और नित्यानंद समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अदाणी समूह के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।बच्चों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यानआयोजन में विद्यार्थियों की भागीदारी आसान बनाने के लिए अदाणी फाउंडेशन की ओर से बस परिवहन की व्यवस्था की गई। साथ ही, खेल के दौरान संभावित चोट या आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकीय टीम और प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।कार्यक्रम के दौरान पेलमा और गारे पेल्मा-तीन के साइट हेड ने भी ग्रामीण विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उचित मंच और मार्गदर्शन मिले, तो वे खेल के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
अदाणी फाउंडेशन शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक विकास से जुड़ी गतिविधियों के साथ खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी कार्य कर रहा है। मिलूपारा में आयोजित इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर प्रदान किया।












NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply