
सरगुजा: लुंड्रा में वन विभाग की आधी रात कार्रवाई, 12 चक्का ट्रक समेत 3 वाहन जब्त
IFS कुणाल मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई, परिक्षेत्र सहायक संजय तिर्की एवं लुंड्रा रेंज का समस्त स्टाफ रहा शामिल

सरगुजा। लुंड्रा वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन के मामले में वन विभाग ने आधी रात को कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया है। IFS अधिकारी कुणाल मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 12 चक्का ट्रक समेत स्वराज और जॉन डियर ट्रैक्टर को जब्त किया गया। मामले में POR क्रमांक 18654/15 दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवहन के दौरान आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं होने और रात्रिकालीन परिवहन किए जाने के मामले में कार्रवाई की गई। प्रकरण में छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम, 2001 की धारा 3 एवं धारा 22(2) तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 52(1) के तहत कार्रवाई की गई है।
जब्त वाहनों में स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक CG14ME9903 और जॉन डियर ट्रैक्टर 5310 क्रमांक CG15AC5272 शामिल हैं। इसके अलावा एक 12 चक्का ट्रक भी जब्त किया गया है।

प्रकरण में अताउल रहमान, पिता अलाउद्दीन, निवासी विशुनपुर, थाना सीतापुर का नाम दर्ज विवरण में सामने आया है। वन विभाग लकड़ी के स्रोत, परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और संभावित अवैध कारोबार के नेटवर्क की जांच कर रहा है।

इस कार्रवाई में IFS अधिकारी कुणाल मिश्रा के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक संजय तिर्की एवं लुंड्रा वन परिक्षेत्र का समस्त स्टाफ शामिल रहा। विभाग द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply