थाना प्रभारी रोशन कौशिक की तत्परता से जबलपुर से दस्तयाब हुई दामिनी साहू, परिजनों ने भूपदेवपुर पुलिस का फूल-मालाओं से किया सम्मान

भूपदेवपुर पुलिस की तत्परता से जबलपुर से दस्तयाब हुई गुमशुदा दामिनी साहू, परिजनों ने फूल-मालाओं से किया पुलिस का सम्मान

रायगढ़, छत्तीसगढ़। थाना भूपदेवपुर पुलिस ने गुमशुदा युवती दामिनी साहू को मध्य प्रदेश के जबलपुर से दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों को बड़ी राहत मिली। युवती की सकुशल वापसी पर उनके ससुर देवेंद्र साहू एवं समाज प्रमुख ने थाना भूपदेवपुर पहुंचकर पुलिस टीम का फूल-मालाओं से स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भूपदेवपुर में गुम इंसान क्रमांक 18/26 एवं अपराध क्रमांक 128/2026 के तहत दर्ज मामले में ग्राम सोडका निवासी दामिनी साहू, उम्र 24 वर्ष, की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की। तलाश के दौरान दामिनी साहू को मध्य प्रदेश के जबलपुर से दस्तयाब कर थाना भूपदेवपुर लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना स्तर पर की गई कार्रवाई की अहम भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एएसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रोशन कौशिक के नेतृत्व में थाना भूपदेवपुर पुलिस ने गुमशुदा युवती की तलाश एवं दस्तयाबी की कार्रवाई की।

युवती की सकुशल वापसी से प्रसन्न परिजनों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई से परिवार को राहत मिली है। थाना पहुंचकर पुलिस टीम का फूल-मालाओं से सम्मान करना उनके प्रति विश्वास और कृतज्ञता का प्रतीक रहा।

इस कार्यवाही मे प्रोविशन si प्रवीण बांधव,प्रदीप तिवारी,कलिस्ता कुजूर की अहम् भूमिका रही

गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में पुलिस की सक्रियता और समन्वित प्रयास आम नागरिकों के मन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करते हैं। भूपदेवपुर पुलिस की इस कार्रवाई पर परिजनों ने पुलिस अधिकारियों एवं पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यवाही मे प्रोविशन si प्रवीण बांधव,प्रदीप तिवारी,कलिस्ता कुजूर की अहम् भूमिका रही

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!