खरसिया में विजयादशमी महोत्सव की धूम, रावण दहन देखने उमड़ी हजारों की भीड़,राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के विशेष आतिथ्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम, मीना बाजार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

खरसिया में विजयादशमी महोत्सव की धूम, रावण दहन देखने उमड़ी हजारों की भीड़,राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के विशेष आतिथ्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम, मीना बाजार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

खरसिया। विजयादशमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में खरसिया में विजयादशमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में रावण दहन का कार्यक्रम आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ।

प्रसासनिक अधिकारियो मे एसडीएम,एसडीओपी, सीएमओ सहित पुलिस विभाग मौजूद रहे

रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे,पूरे आयोजन के दौरान मेले जैसा माहौल रहा और मीना बाजार भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा,कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा,गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

विजयादशमी के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। हालांकि, कुछ जनप्रतिनिधि विभिन्न कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके

सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर

हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। एसडीओपी सतीश भार्गव के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव और चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी सहित थाना एवं चौकी की पुलिस टीम मुस्तैद रही। पूरे आयोजन स्थल पर पुलिस की निगरानी बनी रही, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

मेले में शराब पीकर पहुंचने वाले और हुड़दंग करने की आशंका वाले लोगों पर भी पुलिस ने नजर रखी। पुलिस टीम ने मनचलों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को समझाइश दी तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई भी की। आयोजन के दौरान महिलाओं, युवतियों और बच्चियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।

रोशनी और व्यवस्थाओं के बीच उमड़ा जनसैलाब

रावण दहन स्थल पर रोशनी सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। मीना बाजार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते देर तक लोगों की आवाजाही बनी रही। विजयादशमी का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला रहा।

विजयादशमी का संदेश: रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अहंकार, अन्याय और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!