खरसिया में तेज रफ्तार और बिना साइलेंसर बाइक चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, दो युवकों पर कार्रवाई; SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर खरसिया पुलिस की कार्रवाई

शहर की सड़कों पर लापरवाही नहीं चलेगी, यातायात सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस चौकी सतर्क

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में खरसिया पुलिस चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य शहर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, तेज रफ्तार पर अंकुश लगाना और बिना साइलेंसर वाहन चलाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई करना है।

खरसिया। शहर में तेज रफ्तार से वाहन चलाने और बिना साइलेंसर के बाइक दौड़ाने वालों के खिलाफ खरसिया पुलिस चौकी ने कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दायरे में युवराज पटेल (21 वर्ष), पिता बाबूलाल, निवासी चोढ़ा, थाना खरसिया और शिव नारायण राठिया (24 वर्ष), पिता ललित कुमार शामिल हैं

शहर में तेज रफ्तार से वाहन चलाने और बिना साइलेंसर के बाइक चलाने से आम नागरिकों को परेशानी हो सकती है ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बनाए रखना और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।

NKB National News

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!