खरसिया में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप ‘अभियान संवेदना’ के तहत आरोपी गिरफ्तार

बहला-फुसलाकर नाबालिग के शोषण का आरोप, खरसिया पुलिस की कार्रवाई में युवक गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा

‘अभियान संवेदना’ के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, SSP शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश—महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

रायगढ़/खरसिया, 17 अक्टूबर 2026। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत खरसिया पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को पीड़िता की मां ने चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रिया साहू को परिजनों के आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज करने और पीड़िता का कथन लेने के निर्देश दिए।

पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी उसके भाई का मित्र था और इसी वजह से उसका घर आना-जाना था। आरोप है कि 14 जनवरी 2026 को जब बालिका घर में अकेली थी, तब आरोपी उसके घर पहुंचा और उसे पसंद करने की बात कहकर बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने आरोपी पर इसके बाद भी कई बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।कुछ समय बाद पीड़िता की मां को मासिक धर्म नहीं होने पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।मामले में चौकी खरसिया, थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 534/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 332(b) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आवश्यक चिकित्सकीय एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रिया साहू, आरक्षक धनंजय कश्यप, कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा, सिदार सिंह और गोविन्द बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से लेती है।

ऐसे मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाती है। बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।‘अभियान संवेदना’ के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की विवेचना जारी है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

NKB National News | अपराध, कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़ी खबरें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!