खरसिया: भैनापारा में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग, 12 पंचों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
खरसिया। ग्राम पंचायत भैनापारा में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग तेज हो गई है। पंचायत के 12 पंचों ने एसडीएम खरसिया को ज्ञापन सौंपकर नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

ज्ञापन में सरपंच अनहित राम भैना के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं, पंचों की उपेक्षा, पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता की कमी और गांव के बुनियादी विकास कार्यों की अनदेखी सहित कई आरोप लगाए गए हैं।

पंचों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार विशेष बैठक आयोजित कराने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई करने की मांग की है।
अब इस मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। वहीं, सरपंच के खिलाफ लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। संबंधित सरपंच का पक्ष सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply