विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड की 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला व्यापक जनसमर्थन
रायगढ़, 14 जुलाई। रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम सुपा में अदाणी पावर लिमिटेड की प्रस्तावित 1600 मेगावाट Phase-III (2×800 मेगावाट Ultra Super Critical Thermal Power Project) विस्तार परियोजना के लिए आयोजित पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB) द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई में परियोजना प्रभावित 29 ग्राम पंचायतों से लगभग 1,000 ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जनसुनवाई के दौरान अधिकांश वक्ताओं ने परियोजना का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और औद्योगिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना के विस्तार से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं व्यापार, परिवहन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के तहत आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने की। इस दौरान छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी मानवेंद्र शेखर पाण्डेय, एसडीएम महेश शर्मा तथा सहायक कलेक्टर गोकुल आर. के. सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण मंडल की निगरानी में निर्धारित वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई।
जनसुनवाई में अदाणी पावर लिमिटेड के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने Phase-III विस्तार परियोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने Ultra Super Critical Technology, वायु गुणवत्ता प्रबंधन, जल संरक्षण, फ्लाई ऐश प्रबंधन, हरित विकास, जैव विविधता संरक्षण तथा पर्यावरण प्रबंधन योजना (EMP) से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी और ग्रामीणों के सवालों एवं सुझावों का उत्तर भी दिया।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। बरपाली के सरपंच संजय मैत्री, मिरौनी की सरपंच मीना पटेल, सेमरा के सरपंच गुलाबराम डनसेना, घुघुवा के सरपंच जगन्नाथ चौहान, सरवानी के फणीन्द्र सिदार, अमलीभौना के ओसराम सिदार, सुपा के सरपंच अनिरुद्ध सिदार तथा बूंगा के उपसरपंच दीनबंधु सिदार सहित अन्य वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास, रोजगार और जनकल्याण से जुड़ी अपेक्षाएं व्यक्त कीं।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अदाणी पावर लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, पेयजल, महिला सशक्तिकरण तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से आसपास के गांवों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि Phase-III विस्तार परियोजना के साथ विकास की ये पहलें और अधिक व्यापक होंगी।
कंपनी ने आश्वस्त किया कि परियोजना का संचालन सभी पर्यावरणीय मानकों और वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, स्थानीय रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की निगरानी में संपन्न हुई इस जनसुनवाई को परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply