दिल्ली के इंदिरा भवन में रामचंद्र शर्मा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, नारों से गूंजा कांग्रेस मुख्यालय

दिल्ली के इंदिरा भवन में रामचंद्र शर्मा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, नारों से गूंजा कांग्रेस मुख्यालय

राहुल गांधी और कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, बिना औपचारिक सदस्यता के भी राजनीतिक गतिविधियों में लगातार Active नजर आ रहे रायगढ़ के समाजसेवी

रायगढ़/नई दिल्ली। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में 31 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ के समाजसेवी रामचंद्र शर्मा अपने समर्थकों के साथ खास अंदाज में नजर आए। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी जोशीली मौजूदगी और बुलंद नारों ने राजनीतिक माहौल में अलग ही रंग भर दिया।

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत दिल्ली पहुंचे रामचंद्र शर्मा ने इंदिरा भवन में कांग्रेस के समर्थन में खुलकर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ और ‘वोट चोरी बंद करो’ जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। उनके साथ पहुंचे समर्थकों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की।

इस दौरान रामचंद्र शर्मा का जोशीला अंदाज कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

बिना सदस्यता के राजनीतिक सक्रियता, बढ़ी चर्चा

रामचंद्र शर्मा की इस सक्रियता का दिलचस्प पहलू यह है कि उन्होंने अब तक कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता नहीं ली है, लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों और आंदोलनों में उनकी लगातार भागीदारी देखने को मिल रही है। दिल्ली में समर्थकों के साथ उनकी मौजूदगी इस बात का संकेत देती है कि कांग्रेस के राजनीतिक आयोजनों के प्रति उनका जुड़ाव लगातार दिखाई दे रहा है।

रायगढ़ से दिल्ली तक उनकी इस राजनीतिक सक्रियता ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा को हवा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में रामचंद्र शर्मा की यह सक्रियता किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या यह राजनीतिक जुड़ाव भविष्य में किसी औपचारिक राजनीतिक भूमिका का रूप लेता है फिलहाल, इंदिरा भवन में उनकी जोशीली मौजूदगी और नारों के जरिए जाहिर किया गया समर्थन चर्चा में है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!