राष्ट्रीय एकता दिवस पर छाल के मंगल भवन में हुआ LIVE प्रसारण, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर छाल के मंगल भवन में हुआ LIVE प्रसारण, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी

छाल। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत गुजरात के एकता नगर में आयोजित कार्यक्रम का LIVE प्रसारण आज छाल के मंगल भवन में किया गया। इस अवसर पर थाना छाल द्वारा विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सरपंचों एवं आम नागरिकों की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली। सभी ने एक साथ बैठकर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण देखा और देश की एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव का संदेश ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों के लिए चाय-नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी बेहतर प्रबंधन, व्यवस्थित संचालन और लोगों की सक्रिय भागीदारी से पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय एकता दिवस के इस आयोजन के माध्यम से छाल पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को एक मंच पर जोड़ते हुए राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!