राष्ट्रीय एकता दिवस के LIVE प्रसारण में भीड़ जुटाने की कवायद पर सवाल, कोटवार परिवारों की महिलाओं ने NKB National News को बताई अपनी परेशानी

राष्ट्रीय एकता दिवस के LIVE प्रसारण में भीड़ जुटाने की कवायद पर सवाल, कोटवार परिवारों की महिलाओं ने NKB National News को बताई अपनी परेशानी

खरसिया। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का LIVE प्रसारण देखने के लिए 31 अक्टूबर की शाम खरसिया के चौपाटी और रेस्ट हाउस में प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई थी। रेस्ट हाउस में खरसिया चौकी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी एवम टीम की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

वहीं चौपाटी में भी प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। हालांकि दोनों स्थानों पर अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नजर नहीं आई। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, कुछ स्थानीय लोग और कार्यकर्ता ही मौजूद रहे।इस आयोजन के लिए पुलिस कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों की महिलाओं के साथ कोटवार परिवारों की महिलाओं को भी बुलाया गया था।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं कुछ कोटवार परिवारों की महिलाओं ने NKB National News से बातचीत में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें शाम के समय काफी दूर से कार्यक्रम में आने के लिए कहा गया था। घरों में छोटे बच्चों को अकेला छोड़कर और खाना बनाने का समय होने के बावजूद वे कार्यक्रम में पहुंचीं।

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें प्रशासनिक नोटिस काटे जाने की बात कहकर कार्यक्रम में आने के लिए कहा गया, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में आना पड़ा। उनका कहना था कि घर-परिवार की जिम्मेदारियां छोड़कर इतनी दूर आने के बाद भी वहां न तो चाय-नाश्ते की व्यवस्था थी और न ही किसी ने पानी तक पूछा। इस बात को लेकर महिलाओं में नाराजगी दिखाई दी।

महिलाओं ने अपनी परेशानी साझा करते हुए सवाल उठाया कि जब लोगों को किसी कार्यक्रम में बुलाया जाता है, तो क्या उनकी घरेलू परिस्थितियों और आने-जाने की परेशानी का ध्यान नहीं रखा जाना चाहिए? उनका कहना था कि शाम के समय बच्चों को घर पर छोड़कर आना उनके लिए आसान नहीं था।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का LIVE प्रसारण दिखाने के लिए स्थानीय स्तर पर भी व्यवस्था की गई थी। लेकिन इस आयोजन के दौरान सामने आई महिलाओं की नाराजगी ने कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल जरूर खड़े किए हैं।

किसी भी सार्वजनिक आयोजन की सफलता केवल लोगों की संख्या से नहीं, बल्कि उनकी स्वेच्छा से भागीदारी और सम्मान से भी जुड़ी होती है। राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाले कार्यक्रमों में लोगों की सुविधा और उनकी भावनाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!