भाजपा खरसिया मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, तिरंगा यात्रा और संत रविदास जयंती की तैयारियों पर बनी रणनीति
खरसिया। भारतीय जनता पार्टी खरसिया मंडल की मासिक बैठक भाजपा कार्यालय खरसिया में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, मंडल प्रभारी शशिकांत राठौर और नगर पालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने की।

बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा और संत शिरोमणि रविदास जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इसके साथ ही संगठन की आगामी शक्तिकेंद्र बैठकों तथा ‘मन की बात’ बूथ बैठक की तैयारियों की समीक्षा की गई। बूथवार कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री आनंद अग्रवाल एवं मनीष रावलानी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधारी गबेल, कैलाश जायसवाल, एल्डरमैन रतन अग्रवाल, सरिता सहिस, शशि राठौर, राकेश धृतलहरे सहित पार्षदगण दीपक अग्रवाल, कृष्णा, ललित राठौर, विनोद सिदार, पतालू चौहान, अरुण चौधरी, दीपक तारा, साहिल शर्मा ‘चीनू’ उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला पदाधिकारी सौरभ अग्रवाल, अमित साहू, वारिस अली तथा मंडल पदाधिकारी प्रशांत यादव, योगेंद्र पाण्डेय, मनहरण जोल्हे, कैलाश शर्मा, संतोष राठौर, नौशाद खान, राहुल अग्रवाल, रिंकू महंत, गोपाल वैष्णव, छोटू गबेल, किशोर शर्मा, गनेश्वर चौहान, आकाश अग्रवाल झर्रा, तजमल खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply