भैनापारा पंचायत में अविश्वास की दस्तक, 12 पंच एकजुट; आवेदन से लेकर जमा कराने तक डटे रहे अधिवक्ता और युवा साथी

खरसिया जनपद पंचायत के ग्राम भैनापारा में सरपंच अनहित राम मैना के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी तेज हो गई है। 12 पंचों ने हस्ताक्षरयुक्त सूचना प्रस्ताव की प्रति सहित एसडीएम प्रवीण कुमार भगत को सौंप दी, जिसे 26 नवंबर को शाम 5:04 बजे कार्यालय में आवक क्रमांक 1784 के तहत दर्ज किया गया।

आवेदन जमा कराने की प्रक्रिया में अधिवक्ता खलील कुरैशी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक पंचों के साथ जुटे रहे। बताया गया कि इस दौरान उन्होंने बिना कुछ खाए-पिए पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया।

उनके साथ युवा साथी नवीन गुप्ता, संतोष चौहान, नरेंद्र दनसेना (बंटू), भारत निषाद, विरेंद्र यादव और सिद्धार्थ पांडेय भी सहयोग में लगे रहे।

पंचों ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही आवेदन जमा कराने की प्रक्रिया पूरी हो सकी। अब आगे अविश्वास प्रस्ताव पर नियमानुसार होने वाली बैठक, मतदान और प्रक्रिया के परिणाम को लेकर पंचायत में चर्चा तेज है। फिलहाल अविश्वास प्रस्ताव की सूचना प्रस्तुत हुई है, प्रस्ताव पारित होना अभी बाकी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!