बोतल्दा रॉक गार्डन की सुरक्षा पर उठे सवाल, शिवसेना ने प्रशासन से मांगा जवाबदेह इंतजाम
खरसिया। बोतल्दा स्थित रॉक गार्डन में युवती के साथ हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवाज उठने लगी है। घटना ने क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी मुद्दे पर खरसिया शिवसेना इकाई ने प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।

शिवसेना अध्यक्ष शनि (पिंटू) यादव के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बोतल्दा रॉक गार्डन परिसर में स्थायी सुरक्षा गार्ड तैनात करने, पर्याप्त संख्या में CCTV कैमरे लगाने और पूरे परिसर में नियमित निगरानी व्यवस्था विकसित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।इस दौरान शनि (पिंटू) यादव ने कहा कि बोतल्दा रॉक गार्डन खरसिया क्षेत्र का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने तथा पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होना चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और उपद्रव की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। इस संबंध में पूर्व में खरसिया थाने में शिकायतें किए जाने के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि हालिया घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ऐसे संवेदनशील मामले के बाद प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। केवल प्रवेश द्वार पर कर्मचारी तैनात करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि गार्डन के अंदर भी सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी, CCTV कैमरों से निगरानी और नियमित पुलिस गश्त जरूरी है।शिवसेना ने प्रशासन से मांग की कि रॉक गार्डन की सुरक्षा संबंधी खामियों को प्राथमिकता से दूर किया जाए और पर्यटकों, विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा नेता नितेश राठौर, रिंकू भारत, सुनील लाल राठौर सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply