ऑपरेशन आघात: खरसिया में गांजा तस्करों पर पुलिस की लगातार दूसरी Strike, 1.805 किलो गांजा के साथ 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात: खरसिया में गांजा तस्करों पर पुलिस की लगातार दूसरी Strike, 1.805 किलो गांजा के साथ 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ खरसिया । जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का Operation Aghaat लगातार एक्शन मोड में है। खरसिया पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर गांजा तस्करी के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कुनकुनी में घेराबंदी कर 1.805 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुनकुनी निवासी भागीरथी पटैल अवैध बिक्री के लिए गांजा लेकर गांव पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए ग्राम कुनकुनी स्थित योगेश चिकन सेंटर के पास घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भागीरथी पटैल, पिता स्व. नकुल प्रसाद पटैल, उम्र 42 वर्ष, निवासी सरईपाली (कुनकुनी) बताया, तलाशी के दौरान उसके थैले से 1.805 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया,मामले में आगे की investigation जारी है

गौरतलब है कि खरसिया पुलिस ने इससे पहले 28 अक्टूबर को ग्राम छोटे देवगांव में भी गांजा तस्करी के खिलाफ रेड कार्रवाई की थी। उस दौरान आरोपी मोहन लाल गुप्ता के कब्जे से 5.025 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इस तरह महज एक सप्ताह के भीतर खरसिया पुलिस की यह दूसरी गांजा रेड कार्रवाई है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस की निगरानी और enforcement साफ नजर आ रही है।

इस पूरी कार्रवाई में SDOP खरसिया Satish Bhargav के सतत पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक Sitaram Dhruv, ASI Umashankar Ghritant, प्रधान आरक्षक Mahendra Khare, प्रधान आरक्षक Ramnath Banerjee तथा आरक्षक Satyanarayan Sidar एवं Anup Minj की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

SSP Shashi Mohan Singh के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है

पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने में आम नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!