खरसिया के रक्तसेवक लोकेश गर्ग को प्रदेश स्तरीय गौरव सम्मान, जरूरतमंदों की सेवा को मिला सम्मान
खरसिया। रक्तदान के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने वाले खरसिया नगर के रक्त संयोजक लोकेश गर्ग को समाजसेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदेश स्तरीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान 26 अक्टूबर को बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।लोकेश गर्ग लंबे समय से रक्तदान और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए सक्रिय हैं। विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उनके प्रयास समाज के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
रक्त की आवश्यकता के समय किसी जरूरतमंद मरीज और उसके परिजनों को अक्सर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों तक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करना मानवीय सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।
लोकेश गर्ग इसी भावना के साथ सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं समाजहित में उनके निरंतर योगदान और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह प्रदेश स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल लोकेश गर्ग के लिए गौरव का विषय है, बल्कि खरसिया नगर के लिए भी सम्मान की बात है।
उनका कार्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की प्रेरणा देता है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply