केलो विहार में किराये के मकान से देह व्यापार का खुलासा, ऑपरेशन अंकुश के तहत संचालक गिरफ्तार

केलो विहार में किराये के मकान से देह व्यापार का खुलासा, ऑपरेशन अंकुश के तहत संचालक गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने केलो विहार इलाके में अनैतिक देह व्यापार के कथित संचालन का खुलासा किया है। पुलिस ने किराये के मकान में दबिश देकर इस गतिविधि के संचालन के आरोप में गोविंद साहू (52 वर्ष), निवासी बोईरदादर विजयपुर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर युवतियों के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई और संदिग्ध मकान पर निगरानी रखी गई। इसके बाद पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान के भीतर भेजा। निर्धारित संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस के अनुसार, मकान की तलाशी के दौरान गोविंद साहू मौजूद मिला, जबकि एक कमरे में युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। पूछताछ में युवती ने आरोपी द्वारा रुपये देकर उसे कथित तौर पर अनैतिक गतिविधि के लिए लाए जाने की जानकारी दी। वहीं, आरोपी ने पूछताछ में पैसों की आवश्यकता के चलते इस गतिविधि में संलिप्त होना स्वीकार किया। पुलिस ने मौके से ग्राहकों से प्राप्त बताए गए 2 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में थाना चक्रधरनगर में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व की अहम भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदलाल, उपनिरीक्षक संजय नाग साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा ध्रुवे, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं महिला आरक्षक प्रीति यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!