SDOP सतीश भार्गव के नेतृत्व में खरसिया पुलिस की पहल, आपत्तिजनक WhatsApp Status पोस्ट करने वाले युवक ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
खरसिया, रायगढ़। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कितनी बड़ी चर्चा का विषय बन सकती है, इसका अंदाजा शायद पोस्ट करने वाले को भी नहीं होता,डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अभिव्यक्ति की आजादी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जुड़ी है। इसी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए खरसिया पुलिस ने आपत्तिजनक WhatsApp Status के मामले में पहल की, जिसके बाद संबंधित युवक ने पुलिस के समक्ष वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।
जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6 बजे पुराना रेलवे फाटक खरसिया के पास रहने वाले ओमप्रकाश पटेल (33 वर्ष), पिता राजू पटेल, निवासी मौहापाली द्वारा नारियल काटने में उपयोग होने वाले लोहे के औजार (खुरपी) को लेकर WhatsApp Status पोस्ट किया गया था।
मामले को लेकर आपत्ति सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया इसके बाद युवक ने वीडियो जारी कर अपने कृत्य पर खेद जताया और माफी मांगी
SDOP सतीश भार्गव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में खरसिया पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के साथ सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सजगता से कार्य कर रही है। इस मामले में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी एवं पुलिस टीम की भी सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस की इस पहल का व्यापक संदेश भी स्पष्ट है—- सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले उसकी गंभीरता समझें।- किसी भी ऐसी सामग्री को साझा न करें जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाएं,डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग सकारात्मक संवाद और जागरूकता के लिए करें।
SSP शशि मोहन सिंह की अपील: रायगढ़ SSP शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज में शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी पोस्ट, वीडियो या टिप्पणी से ऐसा माहौल निर्मित नहीं होना चाहिए, जिससे सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो।
रायगढ़ पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जन-जागरूकता के लिए भी प्रतिबद्ध है।आज के डिजिटल दौर में मोबाइल से एक पोस्ट करना आसान है, लेकिन उसके सामाजिक प्रभाव की जिम्मेदारी भी पोस्ट करने वाले की ही होती है। इसलिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के साथ जिम्मेदार नागरिक बने रहना भी उतना ही जरूरी है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply