कलमी में अवैध महुआ शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 105 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कलमी में अवैध महुआ शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 105 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में SSP Shashi Mohan Singh के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे Operation Aghat के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम कलमी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से शराब बिक्री की तैयारी में जुटे आरोपी सुशांतो डहरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कलमी निवासी सुशांतो डहरिया अपने घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब छिपाकर बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। उसकी पहचान सुशांतो डहरिया पिता भगवानों डहरिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कलमी के रूप में हुई।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने घर की बाड़ी में छिपाकर रखे गए 15-15 लीटर क्षमता के सात प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 105 लीटर महुआ शराब पुलिस के समक्ष पेश की।

जब्त शराब की कीमत 10,500 रुपये आंकी गई है। मामले में थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक बंशी रात्रे, मनोज कुमार यादव एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है तथा सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!