महापल्ली को मिली नई पुलिस चौकी की सौगात, 37 गांवों के ग्रामीणों को अब नहीं लगाने होंगे चक्रधर नगर थाने के चक्कर
रायगढ़। रायगढ़ ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से महापल्ली में नई पुलिस चौकी की स्वीकृति के बाद अब चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 37 गांवों को महापल्ली पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 30 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना क्रमांक ESTB-103/39/2025-HOME SECTION जारी कर इस संबंध में आदेश जारी किया है।

अब तक महापल्ली सहित आसपास के 37 गांवों के ग्रामीणों को छोटी-बड़ी शिकायतों, एफआईआर और अन्य पुलिस संबंधी कार्यों के लिए लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर चक्रधर नगर थाने तक जाना पड़ता था। इससे ग्रामीणों को समय और पैसे की बर्बादी के साथ ही शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता था,खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों के लिए यह दूरी काफी मुश्किल भरी साबित होती थी ग्रामीणों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक ओपी चौधरी ने गृह विभाग के समक्ष लगातार पत्राचार और प्रयास किए। आखिरकार शासन ने महापल्ली में स्वतंत्र पुलिस चौकी की स्वीकृति देते हुए 37 गांवों को इसके क्षेत्राधिकार में शामिल करने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में ओपी चौधरी ने कहा कि जनसंख्या विस्तार और भौगोलिक दूरी को देखते हुए महापल्ली में पुलिस चौकी स्थापित करने का निर्णय समय की मांग थी। चक्रधर नगर थाने के अंतर्गत आने वाले 37 गांवों के लोगों को पुलिस संबंधी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। नई चौकी बनने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और पुलिस तक उनकी पहुंच पहले से अधिक आसान होगी।
महापल्ली पुलिस चौकी के अंतर्गत शामिल किए गए 37 गांव शासन की अधिसूचना के अनुसार महापल्ली, कोटरापाली, सियारपाली, कोतरलिया, कोटमार, कारीछापर, तिलगा, भगोरा, नटवरपुर, देवबहाल, झारगुड़ा, अडबहाल, बलभद्रपुर, बनबहरी, सिकोसीमाल, सरबहाल, कोलाईबहाल, मनुवापाली, जामगांव, बेहरापाली, कोयलंगा, भईयापाली, छुहीपाली, नवापारा, डुमरपाली, बेलरिया, बनोरा, ककर्दा, साल्हेओना, लोईंग, शकरबोगा, कोसमपाली, विश्वनाथपाली, भोजपल्ली, सराईपाली, सपनैई और धूमा बहाल को महापल्ली पुलिस चौकी के क्षेत्राधिकार में शामिल किया गया है।
नई पुलिस चौकी शुरू होने से ग्रामीण अंचल में पुलिस की पहुंच मजबूत होने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है। अब ग्रामीणों को हर छोटी-बड़ी पुलिस संबंधी जरूरत के लिए दूर स्थित चक्रधर नगर थाने पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह निर्णय रायगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में पुलिसिंग को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply