सड़क हादसे में घायल मुकेश मित्तल से मिले विधायक उमेश पटेल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

खरसिया। नगर की सामाजिक संस्था श्याम कुटुंब के संस्थापक एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुकेश मित्तल हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें लगभग डेढ़ माह तक बेड रेस्ट की सलाह दी है।

मुकेश मित्तल ने हादसे को बेहद भयावह बताते हुए कहा कि यदि आज वे जीवित हैं, तो यह बाबा श्याम की कृपा है। उन्होंने इसे बाबा श्याम का चमत्कार बताया।

इसी क्रम में खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल मुकेश मित्तल के निवास पहुंचे। उन्होंने उनका हालचाल जाना, सड़क दुर्घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुकेश मित्तल का कुशलक्षेम जानने के लिए क्षेत्रभर से श्याम भक्तों और नगरवासियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रिंस सलूजा, परीक्षित वकील, मुकेश शर्मा, बृजेश राठौर, हरिओम शर्मा, कमलेश महंत, राहुल महंत, पप्पू चंदवानी, भाजपा से नगर पालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी, रतन अग्रवाल, पत्रकार प्रहलाद बंसल, कैलाश शर्मा, जगदीश मित्तल तथा श्याम कुटुंब से पूनम अग्रवाल और हरीश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!