रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की कोशिश, पुणे के 4 युवक और एक अपचारी बालक पकड़े गए; 25 किलो से अधिक गांजा जब्त

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की कोशिश, पुणे के 4 युवक और एक अपचारी बालक पकड़े गए; 25 किलो से अधिक गांजा जब्त

रायगढ़। रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे महाराष्ट्र के पुणे निवासी चार युवकों और एक अपचारी बालक को पुलिस ने पकड़ा है। दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5 लाख 82 हजार रुपये बताई गई है। आरोपियों के संबलपुर से गांजा लेकर पुणे जाने और रास्ते के खर्च के लिए रायगढ़ में गांजा बेचने की तैयारी करने की बात पुलिस जांच में सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई 20 नवंबर को रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग के पास शिव मंदिर के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे की गई। यहां तीन युवक बैग और ट्रॉली बैग के साथ बैठे मिले। तलाशी में उनके पास से 20.434 किलो गांजा और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पकड़े गए युवकों की पहचान अमोल बबन धोत्रे (29), सागर लक्ष्मण गायकवाड़ (18) और शुभम नंदू गुंजाल (23), निवासी पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई।

इसी दौरान रेलवे स्टेशन के मोटरसाइकिल स्टैंड के पास एक अन्य कार्रवाई में दो और लोगों को पकड़ा गया। इनमें इम्तियाज रफिक ईनामदार (21), निवासी पुणे और 16 वर्षीय अपचारी बालक शामिल हैं। इनके पास से 4.741 किलो गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने भी ओडिशा से गांजा लेकर पुणे जाने की बात बताई।

दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 582/2026 और 583/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में प्रकरण दर्ज किया है। चार वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अपचारी बालक के संबंध में किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई “ऑपरेशन आघात” के तहत एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई। अभियान के तहत जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर निगरानी रखी जा रही है।

कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही, वहीं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रायगढ़ का भी सहयोग मिला।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!