‘ऑपरेशन प्रहार’ में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखा केलो डेम के पास 28 टन लोहे का कबाड़ लदा ट्रक पकड़ा; 9 लाख का माल जब्त
रायगढ़। अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली पुलिस ने लाखा केलो डेम के पास 28 टन लोहे के कबाड़ से लदा ट्रक पकड़ा है। ट्रक सहित जब्त कबाड़ की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। मामले में वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर को कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से अवैध कबाड़ लोड ट्रक के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने लाखा केलो डेम के पास नाकेबंदी की और संदिग्ध ट्रक क्रमांक RJ 02 GB 1654 को रोककर जांच की।
ट्रक चालक अब्दुल वहाब (50 वर्ष), पिता अब्दुल मुनाब, निवासी गदियामेश, थाना हकलेरा, जिला झालावाड़, राजस्थान से वाहन में लोड सामान के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। संदेह के आधार पर पुलिस ने तिरपाल से ढके ट्रक की तलाशी ली, जिसमें लोहे के टुकड़े और टीन का सामान भरा हुआ मिला। कबाड़ के संबंध में चालक कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।इसके बाद वाहन में लोड कबाड़ का वजन कराया गया, जिसमें कुल 28 टन लोहे का कबाड़ पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई।

पुलिस ने ट्रक सहित कबाड़ जब्त कर वाहन चालक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 08/2026, धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध कबाड़ के कारोबार और चोरी की संपत्ति के परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply