530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 साल की सजा, 25 हजार रुपये जुर्माना… छाल पुलिस की विवेचना पर न्यायालय ने लगाई मुहर

530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 साल की सजा, 25 हजार रुपये जुर्माना… छाल पुलिस की विवेचना पर न्यायालय ने लगाई मुहर

रायगढ़। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ छाल पुलिस की कार्रवाई अब न्यायालय में भी प्रभावी साबित हुई है। ग्राम बेहरामार में 530 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्ती के मामले में घरघोड़ा न्यायालय ने आरोपी जयपाल राठिया (40 वर्ष) को 1 वर्ष के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

17 नवंबर 2026 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा श्रीमती मिनी ठाकुर ने यह फैसला सुनाया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर आरोपी को 3 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।मामले की शुरुआत 23 मार्च 2026 को हुई थी, जब मुखबिर की सूचना पर छाल पुलिस ने ग्राम बेहरामार में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जयपाल राठिया, पिता कोलसिंह राठिया, निवासी बेहरामार के कब्जे से सिंटेक्स टंकी, 8 जरीकेन और 10 बोतलों में भरी कुल 530 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई थी।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में एक अन्य आरोपी को भी 5 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया था।प्रकरण की विवेचना प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय ने की। जांच के दौरान साक्ष्य जुटाकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध 7 मई 2026 को न्यायालय में चालान पेश किया गया।

शासन की ओर से एडीपीओ सत्यप्रकाश महिलाने ने पैरवी की। अभियोजन पक्ष ने 10 साक्षियों के बयान और 34 महत्वपूर्ण आर्टिकल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए।मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों के मूल्यांकन के बाद न्यायालय ने आरोपी जयपाल राठिया के कब्जे से 530 लीटर अवैध महुआ शराब की बरामदगी तथा बिना वैध अनुमति शराब रखने का अपराध प्रमाणित पाया और उसे 1 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

फैसले के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसीर खान एवं विवेचक प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय की सराहना की। उन्होंने प्रभावी विवेचना, साक्ष्यों के संकलन और न्यायालय में मजबूत पैरवी के जरिए मामले को दोषसिद्धि तक पहुंचाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!