रायगढ़ में Traffic Rules तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 631 वाहन चालकों पर कार्रवाई; करीब 4 लाख का चालान

रायगढ़। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में एक ही दिन में 631 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और करीब 4 लाख रुपये के चालान काटे गए। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 चालक भी पकड़े गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी, मालवाहक वाहनों में यात्रियों का परिवहन, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की कमी जैसे उल्लंघनों पर सख्ती दिखाई। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस रायगढ़ ने सबसे अधिक 185 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। थाना तमनार में 101, धरमजयगढ़ में 74, छाल में 33, लैलूंगा में 31, भूपदेवपुर में 27, सिटी कोतवाली में 26, जूटमिल में 25, कापू में 23, खरसिया में 23, कोतरारोड़ में 22, घरघोड़ा में 20, पुसौर में 19, चक्रधरनगर में 14 और पूंजीपथरा में 8 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

क्राइम मीटिंग में जिले में सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता जताते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से वाहन चेकिंग और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने विशेष रूप से तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरतने के साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया था।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है, ऐसे उल्लंघनों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply