विधायक उमेश पटेल के जन्मदिन पर वार्ड क्रमांक 02 में नवनिर्मित ओपन जिम का शुभारंभ
खरसिया। खरसिया विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री उमेश पटेल के जन्मदिन के अवसर पर वार्ड क्रमांक 02 में पार्षद निधि से नवनिर्मित ओपन जिम का शुभारंभ किया गया। कंकू भाई धर्मशाला के सामने स्थापित इस ओपन जिम से वार्ड के युवाओं एवं नागरिकों को स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
पार्षद श्रीमती श्वेता सुनील विश्वकर्मा ने विधायक उमेश पटेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओपन जिम की सुविधा से वार्डवासियों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी वार्डवासियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस पहल का उद्देश्य वार्ड में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को फिटनेस के लिए प्रोत्साहित करना है।— श्रीमती श्वेता सुनील विश्वकर्मा, पार्षद, वार्ड क्रमांक 02, नगर पालिका परिषद खरसिया।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply