मंडी कर्मचारी महासंघ का डॉ. पोर्ते के बयानों पर ऐतराज, अधिकृत प्रतिनिधित्व से किया इनकार

निलंबित डॉ. पोर्ते के बयानों पर मंडी कर्मचारी महासंघ ने जताया ऐतराज, आधिकारिक प्रतिनिधि मानने से किया इनकार

सोशल मीडिया पर विभाग और कर्मचारी संगठन को लेकर की जा रही बयानबाजी पर महासंघ ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंडी एवं मंडी बोर्ड कर्मचारी महासंघ ने निलंबित डॉ. मालिक राम पोर्ते द्वारा सोशल मीडिया पर विभाग और कर्मचारी संगठन के संबंध में की जा रही बयानबाजी पर आपत्ति जताई है। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि संगठन का प्रतिनिधित्व करने अथवा संगठन की ओर से बयान जारी करने संबंधी उनके दावों को अधिकृत नहीं माना जा सकता।

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष चुन्नीलाल ध्रुव एवं प्रांतीय सचिव शुभम कुमार सोनी द्वारा 21 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महासंघ के संज्ञान में आया है कि कर्मचारी संघ के चुनाव में पराजित एवं वर्तमान में निलंबित डॉ. मालिक राम पोर्ते सोशल मीडिया के माध्यम से विभाग के संबंध में बयान दे रहे हैं। साथ ही कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधित्व और संगठन की ओर से वक्तव्य जारी करने को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं।महासंघ ने इन दावों को निराधार एवं भ्रामक बताते हुए कहा है कि डॉ. मालिक राम पोर्ते को कर्मचारी संगठन का अधिकृत प्रतिनिधि मानने का कोई आधार नहीं है। उनके व्यक्तिगत विचारों एवं बयानों को संगठन का आधिकारिक पक्ष नहीं समझा जाना चाहिए।

प्रेस विज्ञप्ति में महासंघ ने सोशल मीडिया पर की जा रही कथित बयानबाजी की निंदा करते हुए राज्य शासन एवं विभागीय उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

महासंघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि संगठन की ओर से केवल अधिकृत पदाधिकारियों द्वारा जारी वक्तव्य ही आधिकारिक माने जाएंगे। किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत बयान को कर्मचारी संगठन की आवाज के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है।

महासंघ के इस बयान के बाद कर्मचारी संगठन के अधिकृत प्रतिनिधित्व और सोशल मीडिया पर सामने आ रहे दावों को लेकर विवाद चर्चा में है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!