कटनी के महावीरन हनुमान मंदिर पहुंचे अभिनेता अखिलेश पांडे, पीठाधीश्वर हनुमान प्रसाद पांडे से लिया आशीर्वाद

कटनी के महावीरन हनुमान मंदिर पहुंचे अभिनेता अखिलेश पांडे, पीठाधीश्वर हनुमान प्रसाद पांडे से लिया आशीर्वाद

सनातन संस्कृति, समाज सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण पर हुई आत्मीय चर्चा

कटनी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले स्थित महावीरन हनुमान मंदिर, कलहरा धाम में अभिनेता, निर्देशक एवं निर्माता अखिलेश पांडे ने पीठाधीश्वर श्री हनुमान प्रसाद पांडे जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर देश, समाज और विश्व के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

पीठाधीश्वर श्री हनुमान प्रसाद पांडे जी ने अखिलेश पांडे को आशीर्वाद देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, समाज सेवा तथा आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण और उनके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर आत्मीय चर्चा हुई।

भेंट के अवसर पर मंदिर से जुड़े श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं अन्य भक्तगण भी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।कटनी का प्रमुख आस्था केंद्र है कलहरा धाममहावीरन हनुमान मंदिर, कलहरा धाम कटनी जिले के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को आयोजित होने वाले विशेष दिव्य दरबार में दूर-दूर से भक्त शामिल होकर भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!