राजनांदगांव, 7 मार्च 2026:इस साल राजनांदगांव जिले में होली का त्योहार शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया। जिले में सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए।
🎉 पुलिस ने संभाली पूरी तैयारी
होली पर्व से पहले पुलिस ने वृहद स्तर पर शांति समिति की बैठकें, व्यापारी संघ और डीजे संचालकों के साथ बैठकें की।फ्लैग मार्च के जरिए आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया।02 मार्च से 05 मार्च तक लगातार 700 पुलिस जवान, 52 पेट्रोलिंग वाहन, 100 फिक्स्ड प्वाइंट और 20 बाइक पेट्रोलिंग टीम तैनात रहे।प्रत्येक थाना क्षेत्र में 4–4 पेट्रोलिंग वाहन लगाए गए और गजेटेड अधिकारी सतत निगरानी करते रहे।
🚨 निगरानी और रियल-टाइम मॉनिटरिंग
कंट्रोल रूम द्वारा सभी पेट्रोलिंग वाहनों और कर्मचारियों की रीयल-टाइम लोकेशन मॉनिटरिंग की गई।विशेष व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से पुलिस बल की खैरियत रिपोर्ट लगातार ली जाती रही।संध्या कालीन ड्रंक ड्राइविंग पर विशेष कार्रवाई की गई और नशे में वाहन चलाने वालों के वाहन जब्त किए गए।
परिणाम – पूर्ण शांति
जिले में किसी भी गंभीर घटना की सूचना नहीं मिली।शहर और अन्य क्षेत्रों में लोग सुरक्षित माहौल में होली का उत्सव मनाते दिखे।महिलाओं और बच्चों के लिए भी वातावरण सुरक्षित रहा।
पुलिस का उत्कृष्ट कार्य
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देने की घोषणा की।राजनांदगांव पुलिस ने जिलेवासियों और मीडिया बंधुओं के सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply