बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बांटे सहायक उपकरण, 116 वरिष्ठ नागरिकों को मिली मदद

बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बांटे सहायक उपकरण, 116 वरिष्ठ नागरिकों को मिली मदद

रायगढ़, 05 अक्टूबर 2026। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने तमनार क्षेत्र में सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल करते हुए 116 वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता आधारित सहायक उपकरण वितरित किए।

रोडोपाली और मिलूपारा ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से बुजुर्गों को वॉकिंग स्टिक, हियरिंग एड और वॉकर उपलब्ध कराए गए। पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य, सुविधा और सम्मान को बढ़ावा देना रहा।

अदाणी फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों की पहचान के बाद उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण प्रदान किए गए। रोडोपाली ग्राम पंचायत में 35 और मिलूपारा ग्राम पंचायत में 81 वरिष्ठ नागरिक इस पहल से लाभान्वित हुए। इससे पहले मुडागांव में भी 30 बुजुर्गों को इसी तरह सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

सहायक उपकरण मिलने के बाद बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लाभार्थियों ने कहा कि वॉकर और वॉकिंग स्टिक जैसे उपकरण उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों को आसान बनाने में मदद करेंगे, जबकि हियरिंग एड से सुनने में परेशानी का सामना कर रहे बुजुर्गों को राहत मिलेगी।वितरण कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच, उपसरपंच और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।

अतिथियों ने अदाणी फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों को सम्मानजनक और सुविधाजनक जीवन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष सहायता देते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि बुजुर्ग समाज के मार्गदर्शक हैं और उनके जीवन को सुरक्षित, सहज और सम्मानजनक बनाना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। फाउंडेशन की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में काम करने के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने की बात कही गई।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!