खरसिया में बुनियादी सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, CMO को सौंपा ज्ञापन

खरसिया में बुनियादी सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, CMO को सौंपा ज्ञापन

खरसिया। नगर में सड़क, सफाई, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर) खरसिया ने सोमवार को पैदल मार्च किया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च करते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीतु अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

पैदल मार्च की शुरुआत शहीद स्मारक स्थल के सामने स्थित रेस्ट हाउस परिसर से हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्वक पैदल चलते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां प्रतिनिधिमंडल ने CMO नीतू अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते हुए नगरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी।

ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि नगर के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय से सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। मुख्य सड़कों की स्थिति को लेकर कहा गया कि रेलवे स्टेशन से गांधी चौक तक सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है और अग्रसेन भवन के आगे गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। गांधी चौक से राठौर चौक होते हुए हेम कल्याणी चौक तक सड़क की स्थिति भी खराब होने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस से बस्ती चौक होते हुए सब्जी मार्केट जाने वाली सड़क तथा विभिन्न वार्डों की आंतरिक सड़कों की खराब स्थिति की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया है। हमालपारा के वार्ड क्रमांक 4 और 5 की सड़कों को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल ज्ञापन में कांग्रेस ने नगर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई वार्डों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे मच्छर और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। पुरानी बस्ती, ठाकुरदिया, हमालपारा, गंज पिछे और झाड़ू क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्या कांग्रेस ने वार्डों में खराब एवं अनुपलब्ध स्ट्रीट लाइट की समस्या भी उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि कई स्थानों पर खंभों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय अंधेरा रहता है। वहीं जिन वार्डों में भागीरथी कनेक्शन नहीं हैं, वहां बोर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था किए जाने की बात कहते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले करीब छह माह से खराब पड़े बोरों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

ज्ञापन में नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं। तालाबों और कुओं के संरक्षण, तालाबों के आकार में कमी, एक ही तालाब की बार-बार सफाई के नाम पर भुगतान तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जांच की मांग उठाई गई है

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम के निर्माण एवं कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस ने कहा कि थोड़ी बारिश में नालियों के बह जाने जैसी स्थिति से कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते हैं।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि नगरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं और समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो पार्टी आम जनता के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगी।

ज्ञापन में इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होने की बात कही गई है,ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया और विधायक उमेश पटेल को भी सूचनार्थ भेजी गई है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न वार्डों के लोग भी मौजूद रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!