खरसिया रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं की मांग, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ने GM को सौंपा ज्ञापन
खरसिया। खरसिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और विशेषकर बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांग यात्रियों की समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक (GM) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि खरसिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 40 से अधिक ऊंची सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी यह व्यवस्था असुविधाजनक बताई गई।

अंकित अग्रवाल ने स्टेशन पर बने रैंप की स्थिति का भी उल्लेख करते हुए बताया कि रैंप अत्यधिक ढाल वाला और घुमावदार है, जिसके कारण व्हीलचेयर से आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दिव्यांग एवं चलने-फिरने में असमर्थ यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में परेशानी होती है।
ज्ञापन के माध्यम से दोनों प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की आसान पहुंच के लिए लिफ्ट अथवा एस्केलेटर लगाने, मौजूदा रैंप में आवश्यक सुधार करने तथा जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक यात्रियों की सुविधा के लिए बैटरी वाहन उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इस दौरान अंकित अग्रवाल ने कहा कि खरसिया रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं, इसलिए यहां यात्रियों की सुविधा से जुड़ी इन समस्याओं का समाधान जरूरी है। वहीं, GM ने मांगों पर सकारात्मक विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply